• 12/04/2023

4 की मौत: मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, सेना ने इलाके को घेरा

4 की मौत: मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, सेना ने इलाके को घेरा
Spread the love

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है।

साउथ वेस्टर्न कमांड हेड क्वार्टर ने एक बयान जारी कर बताया कि सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर फायरिंग हुई। जिसमें 4 लोगों की जान चली गई है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

पंजाब पुलिस ने आतंकी घटना से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी। उसी से ये फायरिंग की गई हैं। राइफल और फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें बठिंडा देश के अहम सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है। यहां 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है।

Related post

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है.…
CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…