• 19/04/2023

चीन छूटा पीछे, अब भारत है दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानें कितनी है पॉपुलेशन

चीन छूटा पीछे, अब भारत है दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानें कितनी है पॉपुलेशन
Spread the love

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया का सर्वाधिक पापुलेशन वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या चीन के मुकाबले 30 लाख ज्यादा है। भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। UN की रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

UN साल 1950 से दुनिया की जनसंख्या के आंकड़े जारी कर रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी और 1950 से UN ने जनसंख्या के आंकड़े एकत्र करना और उसे जारी करना शुरु किया। पिछले 6 दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है कि चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई। चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है और इस साल यह माइनस में है।

भारत में युवाओं की तादाद ज्यादा

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में युवाओं की तादाद सबसे ज्यादा है। वहीं चीन में बूढ़ों की तादाद सबसे ज्यादा है। वहां 20 करोड़ लोग 65 साल से ज्यादा उम्र के हैं। भारत में 14 साल तक की उम्र वाले लोगों की आबादी 25 फीसदी है। वहीं 10 से 19 साल के 18 प्रतिशत, 10 से 24 साल के 26 प्रतिशत, 15 से 64 साल के लोगों की आबादी 68 प्रतिशत है और 65 साल से ज्यादा उम्र वालों की संख्या 7 प्रतिशत है।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…