• 30/09/2026

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..
Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रावास से गंभीर हालत में घर लाने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए डीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मेटटागुड़ा निवासी मड़कम देवे कोंटा विकासखण्ड क्षेत्रअंतर्गत ऐर्राबोर पोटाकेबिन में अध्ययनरत थी। पिछले कई दिनों से उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची को घर वापस लाने के लिए 27 सितंबर को छात्रावास पहुंचे। इस दौरान बच्ची की हालत गंभीर थी। बाढ़ से मार्ग बाधित होने के कारण वह समय पर घर नहीं पहुंच पाए।

लगातार बिगड़ती तबीयत के बीच छात्रा को घर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन और अधीक्षिका के खिलाफ परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि अधीक्षिका ने छात्रा की बिगड़ती तबीयत को गंभीरता से नहीं लिया। छात्रा के इलाज में लापरवाही बरती गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर, यहां देखें कैबिनेट के अहम फैसले

Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई अनेक…

Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट…