• 20/04/2023

Big Breaking: सेना के वाहन पर आतंकी हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद

Big Breaking: सेना के वाहन पर आतंकी हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में सेना की एक गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद सेना के वाहन में आग लग गई। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर घटना की जानकारी दी है।

आर्मी ने कहा ”जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों की तरफ से ग्रेनेड के संभावित हमले के कारण वाहन में आग लग गई।”

सेना ने अपने बयान में कहा कि इस क्षेत्र में आतंकी मूवमेंट पर नजर रखने के लिए तैनात जवानों ने घटना में अपनी जान गंवा दी। इस हमले में एक सैनिक गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए राजौरी स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Also Read: Video: अतीक अहमद की कब्र पर कांग्रेस नेता ने तिरंगा रखकर बताया शहीद, भारत रत्न देने की मांग की 

Related post

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने…

Spread the love 00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा सिंग फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का किया गया है चयन…
इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा

इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास…

Spread the loveरायपुर :-  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकार देने के उद्देश्य से चलाए…
‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

‘सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350…

Spread the loveरायपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत…