• 27/06/2022

सोनिया गांधी के निजी सचिव के ऊपर रेप का आरोप, FIR दर्ज

सोनिया गांधी के निजी सचिव के ऊपर रेप का आरोप, FIR दर्ज

Follow us on Google News

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। एक महिला ने दिल्ली के उत्तम नगर थाना में उनके निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई है।

महिला की शिकायत के मुताबिक उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। साल 2020 में उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। माधवन ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया।

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र संकट के बीच ED का संजय राउत को नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

महिला की रिपोर्ट पर उत्तम नगर पुलिस ने सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। इस मामले में जब मीडिया ने माधवन से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो महिला को जानते हैं लेकिन उसके आरोप गलत हैं।

इसे भी पढ़ें : शिवसेना के बागियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अयोग्यता नोटिस का जवाब देने शिंदे गुट को मिला वक्त

इसे भी पढ़ें : यहां स्टेडियम की छत ढही, 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 30 की हालत गंभीर