• 23/04/2023

अमृतपाल ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, एक महीने से था फरार

अमृतपाल ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, एक महीने से था फरार
Spread the love

आखिरकार  वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। अमृतपाल ने आज रविवार को मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने के बाद से अमृतपाल लगातार फरार था।

एक महीने से ज्यादा समय से पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही थी। फरारी के दौरान उसके कई फोटो और वीडियो सामने आए लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। उसके एक के बाद एक साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को जरुर सफलता हाथ लगी थी।

मोगा गुरुद्वारा के ग्रंथी के मुताबिक अमृतपाल शनिवार की रात को ही आ गया था और उसने खुद ही पुलिस को रविवार को सरेंडर किए जाने की जानकारी दी थी। उसने कहा था कि गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद वह पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा। उसने रविवार सुबह 7 बजे गिरफ्तारी दी।

Related post

Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां, ट्रैवलर और कंटेनर की भीषण टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां,…

Spread the loveकाजीरंगा। असम के काजीरंगा से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गोलाघाट जिले में शुक्रवार…
जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता के सम्मान का महापर्व

जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, परंपराओं…

Spread the loveलेखक – राजेश अग्रवाल मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी…
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त सिन्हा

विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के…

Spread the love00 रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश 00 बीजापुर…