• 22/04/2023

मौसम ने बदला मिजाज, CG में कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओला वृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

मौसम ने बदला मिजाज, CG में कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओला वृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ ही तेज बारिश हुई। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में 4 लोगों की मौत हो गई है।

दिन भर की तेज धूप के बाद अचानक शाम होते ही तेज अंधड़ से घरों और कंस्ट्रक्शन एरिया में लगे तीन के शेड उड़ गए। वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गई। कई इलाकों में अंधड़ की वजह लाइट गुल हो गई है।

उधर मनेंद्रगढ़ और गौरेला पेंड्रा मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

इसके साथ ही कई इलाके में तेज गति से हवाएं चलने के साथ ही ओला वृष्टि होने की भी खबर है। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री को पार कर लिया था। जिसकी वजह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही थी।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है।

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…