• 23/04/2023

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों गेद में हो गया लाखों का नुकसान

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों गेद में हो गया लाखों का नुकसान
Spread the love

IPL के खेले जा रहे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात दे दी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 201 रन पर ही ढेर हो गई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप ने तूफानी गेंदबाजी की। लेकिन उनकी फेंकी गई दो गेंदों से BCCI को 30 लाख की चपत पड़ गई।

दो गेंद में तोड़े 2 स्टंप

अर्शदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटक डाले। आखरी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया। गेंद जाकर सीधे मिडिल स्टंप से टकराई और स्टंप बीच से टूट गया। अगली गेंदी भी उन्होंने ऐसे ही डाली। जिसमें एक बार फिर मिडिल स्टंप टूट गया। दो गेंदों पर अर्शदीप ने दो स्टंप का काम तमाम कर दिया।

एक स्टंप सेट की कीमत 30 लाख रुपये

बताया जा रहा है कि एक स्टंप के सेट की कीमत 30 लाख रुपए के आस-पास होती है। वहीं स्टंप्स के ऊपर रखी जानी जिंग्स बेल्स की कीमत लगभग 50 हजार रुपये होती है। IPL के एक मैच में दोनों छोरों पर दो स्टंप्स के सेट्स होते हैं। मैच के दौरान दोनों छोर पर तकरीबन 60 लाख के स्टंप्स सेट और 1 लाख की जिंग्स बेल्स लगती है। ऐसे में अर्शदीप सिंह ने बीसीसीआई का भारी नुकसान कर दिया।

Related post

IPL से होगी धोनी की विदाई, इस तारीख को अंतिम मैच खेलेंगे माही!

IPL से होगी धोनी की विदाई, इस तारीख को…

Spread the loveबीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल के 16 वें सीजन की 31…
IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए…

Spread the loveभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव हो गया है। तय कार्यक्रम…
ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस क्रिकेटर ने लगाया चूना

ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस…

Spread the loveनई दिल्ली। आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत के साथ करोड़ों…