• 18/02/2023

IPL से होगी धोनी की विदाई, इस तारीख को अंतिम मैच खेलेंगे माही!

IPL से होगी धोनी की विदाई, इस तारीख को अंतिम मैच खेलेंगे माही!
Spread the love

बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल के 16 वें सीजन की 31 मार्च से शुरुआत हो रही है। लेकिन इन सबके बीच फैंस के लिए बुरी खबर है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से विख्यात महेन्द्र सिंह धोनी के फेयरवेल मैच की तारीख सामने आ गई है। धोनी 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में आखरी बार दिख सकते हैं।

14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखरी मैच हो सकता है। यह इसलिए कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती है तो 14 मई को यह महेन्द्र सिंह धोनी का आखरी मैच होगा।

धोनी की कप्तानी में CSK 4 बार चैंपियन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेन्द्र सिंह धोनी का यह आखरी आईपीएल सीजन होगा। महेन्द्र सिंह धोनी ने इसे लेकर अब तक टीम मैनेजमेंट से आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है। धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही बतौर कैप्टन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 खिताबों पर अपना कब्जा कर चुकी है।

ये होंगे अगले कप्तान

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान की रेस में तीन खिलाड़ियों का नाम आगे चल रहा है। इनमें आंजिक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा इंग्लैज के बेन स्टोक्स का नाम सबसे आगे है।

इसे भी पढ़ें : अजब प्रेम की गजब कहानी, भाभी को ननद से हुआ प्यार, शादी रचाकर दोनों रहने लगीं साथ.. फिर एक हुई गायब तो दूजी पहुंच गई थाने

Related post

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों गेद में हो गया लाखों का नुकसान

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों…

Spread the loveIPL के खेले जा रहे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात…
सुप्रीम कोर्ट से मिला महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट से मिला महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस

Spread the loveद तथ्य डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका लगा है।…
अंबाती रायुडू के आईपीएल में 4000 रन पूरे, बने 10 वें खिलाड़ी

अंबाती रायुडू के आईपीएल में 4000 रन पूरे, बने…

Spread the loveपुणे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज अंबाती रायुडू की गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार रात यहां एमसीए स्टेडियम में…