• 23/04/2023

कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर सहित ये कलाकार माता कौशल्या महोत्सव में देंगे प्रस्तुति, जाने आज किनके गीतों से गूंजेगी चंदखुरी

कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर सहित ये कलाकार माता कौशल्या महोत्सव में देंगे प्रस्तुति, जाने आज किनके गीतों से गूंजेगी चंदखुरी
Spread the love

माता कौशल्या महोत्सव का आगाज शनिवार को हो चुका है। महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में देश की मशहूर क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर अपने भक्तिमय गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति देंगी। मूलतः बिहार की रहने वाली मैथिली ठाकुर ने देश के युवा वर्ग में अपने गीत-संगीत से एक अलग पहचान बनायी है और पूरा देश उनके गीत-संगीत का कायल है।

महोत्सव के दूसरे दिन मुंबई की मशहूर गायिका कविता पौडवाल के भक्तिमय भजनों की भी प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही वाराणसी से आए व्योमेश शुक्ल द्वारा श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति महोत्सव के मंच से की जाएगी। इन दोनों कलाकारों की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन होनी थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से इनकी प्रस्तुति आज महोत्सव के दूसरे दिन होगी।

महोत्सव के दूसरे दिन दर्शक मुंबई से आई रमिंदर खुराना के भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य-वाटिका की प्रस्तुति का भी आनंद ले सकेंगे। छत्तीसगढ भिलाई के रहने वाले प्रभंजय चतुर्वेदी भी अपने भक्तिमय गीत-संगीत व भजनों को महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।
माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, अध्यक्ष के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…