• 23/04/2023

अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कल हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान अंधड़ के साथ ही बारिश, ओलोवृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने साथ ही अंधड़ चलने और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका जताई है।

येलो अलर्ट 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कबीरधाम,रायगढ़,कोरबा, कांकेर और कोंडागांव जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और अंधड़ चलने साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

आपको बता दें शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर तेज अंधड़ चलने से पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं कई जगल ओला वृष्टि भी हुई। जबकि मनेन्द्रगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत हो गई थी वहीं दो लोग झुलस गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related post

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…