• 28/04/2023

Rape: एक्ट्रेस के साथ रेप, को-एक्टर पर लगाया आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर बार-बार..

Rape: एक्ट्रेस के साथ रेप, को-एक्टर पर लगाया आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर बार-बार..
Spread the love

एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर पर रेप का आरोप लगया है। एक्ट्रेस ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ रेप के अलावा मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी देने, 4 लाख रुपये वापस नहीं करने के साथ ही पैसों के लिए उसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। मामले में मामले में पुलिस ने एक्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (2) (एन), 377, 509 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। एक्टर की अग्रमि जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का कहना है कि एक टीवी शो के शूट के दौरान दिसंबर 2021 में दोनों की मुलाकात हुई थी। जनवरी में एक दूसरे को डेट करना शुरु किए। 9 जनवरी 2022 को पहली बार इंटीमेट हुए, जब उसके घर में एक पार्टी थी। शादी का झांसा देकर उसने बार बार शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता का कहना है कि 11 महीने के रिश्ते के बाद उसे पता चला कि वह किसी और के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जब एक्टर से पूछा तो उसने कहा कि दोनों बेस्ट फ्रैंड हैं। लेकिन जब एहसास हुआ कि वह धोखा दे रहा है तो उससे साफ कह दिया कि रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती। जिसके बाद उसने धमकाना शुरु कर दिया। और जो पैसे लिए थे वो भी नहीं लौटा रहा था। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उधर एक्टर के वकील ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। एक्टर के वकील शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हमने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। वकील का कहना है कि एक्ट्रेस  को पता था कि मेरा क्लाइंट किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में है। उसके बावजूद उसने कथित तौर पर संबंध स्थापित करने की कोशिश की।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…