• 28/04/2023

Police Incepector Arrest: रेप के आरोप में इंस्पेक्टर गिरफ्तार, यहां TI रहते महिला से किया था दुष्कर्म

Police Incepector Arrest: रेप के आरोप में इंस्पेक्टर गिरफ्तार, यहां TI रहते महिला से किया था दुष्कर्म
Spread the love

महिला से रेप के मामले में एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पुलिस इंस्पेक्टर का नाम राजेन्द्र यादव है। आईजी से शिकायत के बाद आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

मामला दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना का है। आरोप है कि राजेन्द्र यादव अम्लेश्व थाना में जब पदस्थ थे तब उन्होंने एक महिला से दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला जीरो पर कायम कर अम्लेश्वर थाना को भेज दिया। बताया जा रहा है कि वर्तमान में आरोपी इंस्पेक्टर दुर्ग पुलिस की विशेष शाखा (DSB) में पदस्थ है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि अम्लेश्वर थाना में पदस्थापना के दौरान टीआई राजेन्द्र यादव एक मामले की विवेचना के दौरान महिला के घर गए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी का झांसा देकर लगातार पिछले 6 महीने से शारीरिक संबंध बनाया। तीन दिन पहले थाना प्रभारी द्वारा महिला के घर जाकर उसके साथ मारपीट भी की गई। जिसके बाद महिला ने दुर्ग एसपी और आईजी को शिकायत की गई। जांच में प्रथम दृष्टया जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। राजेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

इससे पहले पीड़िता ने दुर्ग एसपी और आईजी से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद आईजी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में आरोपी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर भिलाई 3 न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…