• 01/10/2026

हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में कल आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम

हर घर जल रिपोर्टेड गांवों में कल आयोजित होंगे जल अर्पण कार्यक्रम
Spread the love

00 जल जीवन मिशन के संचालक ने कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र
रायपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल रिपोर्टेड ऐसे गांव जहां काम पूर्ण हो चुके है और 15 दिनों का सफल ट्रायल रन पूरा हो चुका है, उन गांवों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जल अर्पण कार्यक्रमों का आयोजन कर पेयजल योजनाओं को संचालन के लिए ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के संचालक ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

मिशन संचालक द्वारा कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के ऐसे हर घर जल रिपोर्टेड ग्राम, जहाँ पेयजल आपूर्ति योजनाओं से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, किन्तु अब तक न तो उनका हर घर जल प्रमाणीकरण हुआ है और न ही संबंधित ग्राम पंचायत एवं समुदाय को योजनाओं का हस्तांतरण किया गया है, ऐसे सभी हर घर जल रिपोर्टेड ग्रामों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं का न्यूनतम 15 दिनों का सफल ट्रायल रन पूर्ण करते हुए हर घर जल प्रमाणीकरण एवं जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं को संबंधित ग्राम पंचायत एवं समुदाय को निर्धारित हैंडओवर-प्रोटोकॉल के अनुसार विधिवत हस्तांतरण किया जाना है।

मिशन संचालक ने 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान अधिक से अधिक हर घर जल रिपोर्टेड ग्रामों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के हस्तांतरण हेतु निर्धारित हैंडओवर-प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक मापदंडों का पूर्व सत्यापन एवं नियमानुसार दस्तावेजीकरण समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है, ताकि विशेष ग्राम सभा में हस्तांतरण एवं प्रमाणीकरण की कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related post

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, 3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात,…

Spread the loveनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदायों के विकास को लेकर बड़ी…
ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…

ब्रेकिंग : ढाबे के पास खड़ी यात्री बस को…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के…
खौफनाक मंजर : बंद घर से आ रही थी बदबू, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; अंदर का नजारा देख उड़े होश…

खौफनाक मंजर : बंद घर से आ रही थी…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शिक्षक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर से लगे ग्राम…