• 29/04/2023

यहां 48 घंटे में 10 छात्रों ने किया सुसाइड, ये है मामला

यहां 48 घंटे में 10 छात्रों ने किया सुसाइड, ये है मामला
Spread the love

आंध्र प्रदेश में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले 48 घंटे में 10 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। वहीं दो अन्य स्टूडेंट्स ने भी खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन गनीमत है कि वे बच गए। दरअसल आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट ने बुधवार को 11वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे। परीक्षा में 10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 11वीं में 61% और 12वीं में 72%। वहीं परीक्षा में कम नंबर आने और फेल होने की वजह से 10 छात्रों ने अपनी जान दे दी।

तरुण दांदू गोपालपुरम गांव का रहने वाला छात्र बी तरुण ने श्रीकाकुलम जिले में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। विशाखापटनम की रहने वाली एक लड़की ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। कुछ सब्जेक्ट में फेल होने के बाद इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर की छात्रा अखिलश्री परेशान थी, उसने भी सुसाइड कर लिया।

चित्तूर जिले का ही एक छात्र परीक्षा में फेल होने के बाद घर पर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। चित्तूर की ही एक छात्रा परीक्षा में फेल होने के बाद झील में कुदकर आत्महत्या कर ली। चित्तूर के ही एक और छात्र परीक्षा में फेल होने के बाद उसने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अनाकापल्ली में कम नंबर आने के बाद एक छात्र डिप्रेशन में आ कर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा 3 और छात्रों ने आत्महत्या की। उनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 और छात्रों ने भी सुसाइड की कोशिश की लेकिन वे बच गए।

छात्रों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृत्ति को लेकर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा दिल इन छात्रों के परिवार के बारे में सोचकर दुखता है, लेकिन मुझे हैरानी ये सोचकर होती है कि आखिर हमारे संस्थान कहां गलती कर रहे हैं कि छात्रों को अपनी कीमती जान गंवानी पड़ रही है।’

Related post

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ और तरक्की के योग; मेष-मीन समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान!

Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: आज इन राशियों…

Spread the love Aaj ka Rashifal 24 November 2026: आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के…
CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो…

Spread the loveबालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना…