• 30/04/2023

Breaking: नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, 38 लाख के 3 इनामी माओवादी ढेर

Breaking: नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़, 38 लाख के 3 इनामी माओवादी ढेर
Spread the love

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबल के जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि आज फोर्स की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी इसी दौरान गढ़चिरौली के अहेरी तहसील स्थित मन्ने राजाराम में नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 3 नक्सली ढेर हो गए। मौके से जवानों नक्सलियों के शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ शाम 7 बजे हुई। मुठभेड़ में साथी जवानों के मारे जाने और फोर्स को हावी होते देख बाकी के नक्सली मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक इलाके में पुलिस की सर्चिंग अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीआईजी गढ़चिरौली संदीप पाटिल ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Related post

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी…
दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…