• 30/04/2023

Big Breaking: BJP को बड़ा झटका, नंद कुमार साय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अपने खिलाफ हो रहे षड़यंत्र का किया जिक्र

Big Breaking: BJP को बड़ा झटका, नंद कुमार साय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अपने खिलाफ हो रहे षड़यंत्र का किया जिक्र
Spread the love

छत्तीसगढ़ में 6 महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी में प्रदेश के भीतर सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाने वाले नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय ने पार्टी के सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

साय ने अपने इस्तीफे में पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने बगैर किसी भी नेता का नाम लिए बड़ा षड़यंत्र किए जाने का आरोप लगाया है। उऩ्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो भी अपलोड किया था हालांकि बाद में वो वीडियो डिलीट कर दिया गया।

आपको बता दें नंद कुमार साय राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही साथ नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

Related post

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 1.12 लाख से अधिक वेंडर्स को मिला आर्थिक संबल

स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान, छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। कभी सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जियां बेचने वाले, चाय-नाश्ते की छोटी दुकान चलाने वाले या फिर फुटपाथ पर रोजी-रोटी…
दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

दो सहायक डाक अधीक्षक और 12 निरीक्षकों के तबादले

Spread the loveरायपुर। सीपीएमजी छत्तीसगढ़ अजय सिंह चौहान ने परिमंडल में दो सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) और 12 निरीक्षकों के तबादले किए…
फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल डेका

फिल्में समाज को संदेश देने का सशक्त माध्यम- राज्यपाल…

Spread the loveरायपुर। फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने…