• 01/05/2023

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, आज से हो रहे ये 4 बड़े बदलाव

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, आज से हो रहे ये 4 बड़े बदलाव
Spread the love

हर महीने की पहली तारीख से कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। आज से नया महीना शुरु हो रहा है। ऐसे में कुछ नियम भी बदल रहे हैं। रसोई गैस आज से सस्ती हुई है। म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) से लेकर जीएसटी (GST) के नियमों में भी हुए बदलाव आज से लागू हो रहे हैं।

रसोई गैस हुई सस्ती

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। इस महीने भी पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत देते हुए कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 171 रुपये कम किए हैं। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये हो गई है।

GST के नियमों में बदलाव

आज यानी 1 मई से GST के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक 100 करोड़ से ज्यादा की टर्नओवर वाली कंपनियों को 7 दिन के भीतर ट्रांजेक्शन की रसीद को

इनवाइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) में अपलोड करना होगा। अभी तक इसकी कोई समय सीमा नहीं थी लेकिन सरकार ने अब इसकी समय सीमा तय करते हुए अनिवार्य कर दिया है।

म्यूचुअल फंड केवाईसी 

आज से म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर भी नियमों में बदलाव हुआ है। निवेशकों को उस ई-वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा जिसका केवाईसी पूरा हो। इसे लेकर सेबी ने सभी म्युचुअल फंड कंपनियों को निर्देश दिया है। यह नियम भी आज से लागू हो रहा है। इसके बाद निवेशक केवाईसी वाले ई-वालेट से ही निवेश कर पाएंगे। केवाईसी के लिए आपको मोबाइल नंबर, पैन नंबर और बैंक की डिटेल्स देना होता है। इन जानकारियों के साथ एक केवाईसी फॉर्म भरना होता है।

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक ने भी आज से ATM ट्रांजेक्शन को लेकर एक बदलाव किया है। PNB के नए नियम के मुताबिक ATM से पैसे निकालते वक्त अगर ग्राहकों के खाते में बैलेंस नहीं है तो ट्रांजेक्शन फेल होने के बाद बैंक 10 रुपये के साथ GST जोड़कर लेगा। इसकी जानकारी पीएनबी ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए दी है।

Related post

28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान का दूसरा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशि…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 28 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…