• 01/05/2023

Breaking: नंदकुमार साय कांग्रेस में होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया ये ट्वीट

Breaking: नंदकुमार साय कांग्रेस में होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया ये ट्वीट
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सियासी वातावरण में तेजी से बदलाव हो रहा है। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कद्दावर आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने की खबर है। साय आज कांग्रेस प्रवेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक नंद कुमार साय ने कांग्रेस प्रवेश के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से संपर्क किया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्होंने विधिवत आवेदन भी दिया है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नंद कुमार साय के पार्टी में प्रवेश करने की जानकारी दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा की आज सोमवार 1 मई सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में एक प्रख्यात व्यक्तित्व कांग्रेस में शामिल होगा।

छत्तीसगढ़ के सियासी घटनाक्रमों में हुए बदलाव के बाद कुछ ही देर में राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू होने जा रही है। कांग्रेस नेताओं का राजीव भवन में पहुंचने का सिलसिला जारी है।

आपको बता दें पूर्व नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय ने कल पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा सौंपते हुए अपने खिलाफ षड्यंत्र किए जाने का गंभीर आरोप लगाया था। साय के इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था। देर रात तक उन्हें मानने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को उन्हें मानने का जिम्मा सौंपा गया था। वे उनसे मिलने उनके निवास में घंटों डटे रहे लेकिन उनसे उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

Related post

28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान का दूसरा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक कई राशि…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 28 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…