• 22/08/2023

शर्मनाक: चोरी करते बेटा पकड़ाया तो भीड़ ने मां को निर्वस्त्र कर पीटा

शर्मनाक: चोरी करते बेटा पकड़ाया तो भीड़ ने मां को निर्वस्त्र कर पीटा
Spread the love

भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के अगरतला से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बेटे द्वारा एक दुकान से पैसे चुराए जाने के आरोप में एक महिला को सबके सामने निर्वस्त्र कर पीटा गया। अब इस शर्मनाक वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना अगरतला के शिनमुरा गांव की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत सदस्य शुकलाल दास ने चोरी का आरोप लगने के बाद महिला और उसके नाबालिग बेटे को पंचायत में बुलाया था। महिला और उसके बेटे के पहुंचने के बाद आरोपी के नेतृत्व में भीड़ ने उनके कपड़े उतारकर उनकी पिटाई की।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके बेटे को भीड़ के चंगुल से बचाया। भीड़ की हिंसा से महिला और उसके बेटे को काफी चोट लगी थी। पुलिस की टीम ने इलाज के लिए दोनों मां-बेटे को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक उसके बेटे ने अपने दो नाबालिगों के साथ मिलकर शराब खरीदने के लिए एक दुकान से पैसे चुराए थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड लिया था। बाद में उन्होंने उसके बेटे के दोनों साथियों को छोड़ दिया लेकिन उसके बेटे को पंचायत सदस्य शुकलाल दास के सामने कंगारू अदालत में पेश होने के लिए कहा गया।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह चुराए गए पैसे वापस करने के लिए सहमत हो गई थी लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने बेटे को पीटा और उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे सबके सामने निर्वस्त्र कर पीटा गया। महिला का आरोप है कि भीड़ ने उन दोनों को जान से मारने की कोशिश की।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों को भीड़ से बचाया। हालांकि महिला के बयान के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related post

ममता शर्मसार : नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, निजी अस्पताल के पास फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

ममता शर्मसार : नाली में मिला 7 माह का…

Spread the loveअभनपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक…
सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को…

Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में सामने आए शिक्षा, बिजली, पेयजल और शासकीय योजनाओं से जुड़े त्वरित समाधान 00…
विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में अन्नदाता के सम्मान से बदल रहा छत्तीसगढ़ का कृषि परिदृश्य 00 तीन वर्षों…