• 25/08/2023

निर्भया जैसा कांड: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, बगैर कपड़े बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

निर्भया जैसा कांड: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, बगैर कपड़े बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका
Spread the love

बिहार के समस्तीपुर में निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से चलती कार में बदमाशों ने गैंगरेप किया और फिर बेहोशी की हालत में उसे बगैर कपड़ों सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। नाबालिग 3 दिन तक बेहोशी की हालत में रही।

घटना 16 अगस्त की रात की है। लड़की अपने पिता के साथ कोलकाता से समस्तीपुर लौटी थी। रात 1 बजे दोनों ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। घर जाने के लिए वे बाहर पहुंचे तो उन्हें लिफ्ट देने के नाम पर बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में दो लोग मोहम्मद सलाउद्दीन और अलाउद्दीन पहले से बैठे थे।

मुक्तापुर के पास उनमें से एक ने उन्हें नशीला कोल्ड्र ड्रिंक पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद बदमाशों ने पिता को सड़क किनारे फेंक दिया। उसके बाद दोनों बदमाशों ने बारी-बारी नाबालिग से चलती गाड़ी में बलात्कार किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उन्हें मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे नग्न अवस्था में नाबालिग को बेहोश देखा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में उसके पिता को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद दोनों 20 अगस्त को होश में आए।

मामले में नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। पीड़िता के मोबाइल लोकेशन हिस्ट्री और एक्टिव नेटवर्क के जरिए पुलिस तीनों बदमाशों तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…