• 25/08/2023

Survey: बेस्ट CM कौन? केजरीवाल रहे दूसरे नंबर पर, जानें जनता की पसंद

Survey: बेस्ट CM कौन? केजरीवाल रहे दूसरे नंबर पर, जानें जनता की पसंद
Spread the love

भ्रष्टाचार के आंदोलन से राजनीति तक का सफर तय करने वाले अरविंद केजरीवाल पिछले 10 साल से दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पहली बार कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई और वे 49 दिन के लिए सीएम बने। इसके बाद वे लगातार दो बार बड़े बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब रहे। शिक्षा-स्वास्थ्य को बेहतर करने के दावों और मुफ्त बिजली-पानी देकर राजनीति में वो अपनी मजबूत पैठ बनाते जा रहे हैं। एक ताजा सर्वे में उन्हें दूसरा लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया गया है।

सी वोटर और इंडिया टुडे की ओर से गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट पेश की गई। सर्वे में जनता का मूड भांपने के लिए लोकसभा चुनाव से संबंधित प्रश्नों के बीच सबसे बेहतर मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता ने देश का सबसे बेहतरीन सीएम माना है। सर्वे के पेश आंकड़ों के मुताबिक लोकप्रियता के मामले में कोई भी सीएम योगी आदित्यनाथ के आस-पास भी नहीं है।

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक 43 फीसदी लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर सीएम माना है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, उन्हें 19 फीसदी लोग बेहतर सीएम के रुप में देखते हैं। आदित्यनाथ और केजरीवाल ही देश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें सर्वे में दोहरे अंक मिले। बाकि के सीएम दहाई का आंकड़ा पार न कर सके।

सर्वे में तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी को 9 फीसदी लोगों ने वोट किया। वहीं चौथ नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन रहे उन्हें 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया। पांचवे नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे, उन्हें 3 फीसदी लोगों ने सबसे बेहतर सीएम माना है।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…