• 25/08/2023

शादी के लिए अच्छी लड़की नहीं खोज पाई मां.. तो बेटे ने ईंट से कुचलकर कर दी हत्या

शादी के लिए अच्छी लड़की नहीं खोज पाई मां.. तो बेटे ने ईंट से कुचलकर कर दी हत्या
Spread the love

हैदराबाद में एक युवक ने अपनी मां को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि वह उसकी शादी के लिए लड़की खोजने में कामयाबा नहीं हो पा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक वह उसकी शादी के लिए लड़की खोज रही थी। शादी के लिए लड़की नहीं मिलने पर बेटा मां के ऊपर नाराज हो गया और उसकी हत्या कर दी।

मामला सिद्दीपेट जिले के बांदा मैलाराम गांव का है। बताया जा रहा है कि 45 साल की महिला अपने बेटे की शादी के लिए लगातार लड़की खोज रही थी। बेटे को लगा कि मां की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है क्योंकि वह उसके लिए एक अच्छी लड़की खोज नहीं सकी। जिसके बाद बेटे ने मां पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना बुधवार गुरुवार रात की बताई जा रही है।

इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मां का गला रेंत दिया और उसके पैर काट दिए। ताकि पुलिस को लगे कि हत्या किसी और ने की है।

महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के दौरान बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…
जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें…

Spread the loveजनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में…
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात

केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे…

Spread the loveकेन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात केंद्रीय…