• 27/08/2023

कोचिंग या मौत की फैक्ट्री! कोटा में एक और छात्र ने छठे माले से कूदकर दी जान, इस साल 22 बच्चों ने दी जान

कोचिंग या मौत की फैक्ट्री! कोटा में एक और छात्र ने छठे माले से कूदकर दी जान, इस साल 22 बच्चों ने दी जान
Spread the love

राजस्थान के कोटा में कोचिंग के लिए जाने वाले छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को एक छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर मौत को गले लगा लिया। छात्र के आत्महत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मृतक छात्र की पहचान महाराष्ट्र निवासी आविष्कार के रुप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र कोटा में अपनी नानी के साथ रहता था। आज रविवार को छात्र परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा देने के बाद वह उसी बिल्डिंग के छठे माले पर चला गया और उसने नीचे छलांग लगा दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्र छत की ओर जा रहा है। एक दूसरे फुटेज में वो पार्किंग में गिरता हुआ दिखता है। बिल्डिंग के छठे माले से गिरने की वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कोटा के कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस साल 22 छात्र यहां आत्महत्या कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर छात्रों के आत्महत्या के पीछे पढ़ाई को लेकर तनाव के मामले सामने आए हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…