• 28/08/2023

Video: कोबरा फन फैलाकर 3 घंटे तक पैरों से लिपटा रहा, महिला हाथ जोड़ करती रही प्रार्थना और फिर..

Video: कोबरा फन फैलाकर 3 घंटे तक पैरों से लिपटा रहा, महिला हाथ जोड़ करती रही प्रार्थना और फिर..
Spread the love

सावन के आखरी सोमवार को उत्तर प्रदेश के महोबा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामना आया। यहां अपने घर में बैठी एक महिला के पैरों पर कोबरा सांप आकर लिपट गया। तीन घंटे तक कोबरा फैन फैलाकर महिला के पैरों से लिपटा रहा। हालांकि सां ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन यह दृश्य देखकर परिवार वालों की भी जान हलक पर आ गई। घर वालों ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों के मद्देनजर तुरंत एक सपेरे को बुलवाकर महिला की जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसी का भी रोंगटा खड़ा कर देने वाला यह वीडियो महोबा जिले के डहर्रा गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक कोबरा सांप वहां पहुंचा और महिला के पैर पर लिपट गया। कोबरा का फन महिला की तरफ था। कोबरा को पैर पर लिपटे देख महिला की सांसे ही अटक गई। चूंकि सावन का महीना चल रहा है और सोमवार का दिन था लिहाजा वह भी बगैर हिले डुले हाथ जोड़कर भगवान भोलेनाथ की आराधना में लग गई।

परिवार वालों ने जब यह दृश्य देखा तो डर के मारे उनकी भी घिग्गी बंध गई। इसी दौरान घर के किसी सदस्य ने सूझबूझ दिखाते हुए डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सपेरे को बुलवाया और सपेरे ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को अलग कर महिला की जान बचाई। गनीमत यह रही कि सांप ने महिला को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

इसकी जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उनकी भी हालत खराब हो गई। हालांकि सांप ने महिला और उसके परिवार को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आनन-फानन में डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने सूझबूझ से सांप को महिला से अलग कर महिला की जान बचाई।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों…

Spread the love  रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य…
छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य, नए सत्र से सभी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम

छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा पहली में प्रवेश…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर…