• 29/08/2023

चुनाव से पहले बड़ी राहत, LPG सिलेंडर 200 रुपये हुआ सस्ता

चुनाव से पहले बड़ी राहत, LPG सिलेंडर 200 रुपये हुआ सस्ता
Spread the love

तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार 29 अगस्त को मोदी कैबिनेट की हुई बैठक में सरकार ने आम उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये की सब्सिडी देने का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं। इस तरह अब उनके खाते में 400 रुपये की सब्सिडी आएगी। घटी हुई कीमत आज से ही लागू हो गई है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”ओणम और रक्षाबंधन के पर्व पर 200 रुपये सिलेंडर के दाम कम किए जाने का फैसला लिया है। ये सभी लोगों के लिए है. बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लाखों बहनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने तोहफा दिया है। 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना के तहत उनको फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे। उन्हें एक रुपये नहीं देना होगा। पाइप, चूल्हा और सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। दुनियाभर में गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में इसका कम असर हुआ है।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…