• 30/08/2023

अरविंद केजरीवाल हों विपक्ष के पीएम कैंडिडेट, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले आप की मांग

अरविंद केजरीवाल हों विपक्ष के पीएम कैंडिडेट, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले आप की मांग
Spread the love

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली है। इस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग की है। ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें।’

आप प्रवक्ता ने कहा, “इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ़्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है।”

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, अरविंद केजरीवाल लगातार लोगों के मुद्दे उठाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के आगे चैलेंजर के रूप में उभरे हैं। चाहे वो उनकी डिग्री का मामला हो या कुछ और अरविंद केजरीवाल मुखर होकर बात रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के पास आर्थिक विजन नहीं है। यहां मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है। अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब होगा। लाइसेंस राज खत्म होगा। व्यापारियों के लिए बिजनेस करने के अच्छे मौके होंगे। शिक्षा इतनी अच्छी होगी कि बच्चे आविष्कार करने के बारे में सोचेंगे। विदेशों से लोग डॉलर खर्च करके भारत में पढ़ने आएंगे। हम एक ऐसा इंडिया चाहते हैं।”

पार्टी की इच्छा लेकिन गठबंधन तय करेगा- गोपाल राय

प्रियंका कक्कड़ के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उनके नेता प्रधानमंत्री बने। आम आदमी पार्टी भी यही चाहती है कि हमारे नेता पीएम बनें। लेकिन जहां तक  I.N.D.I.A गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा ये सब मिलकर तय करेंगे।

Related post

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र…

Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने महिला के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका…
Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…