• 30/08/2023

MP में बड़ा हादसा, फैक्ट्री के केमिकल भरे गड्ढे में गिरने से 5 मजदूरों की मौत

MP में बड़ा हादसा, फैक्ट्री के केमिकल भरे गड्ढे में गिरने से 5 मजदूरों की मौत
Spread the love

एमपी के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने 5 मजदूरों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीएम के लिए मृतकों के शव को मुरैना अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

घटना धनेला गांव के पास जडेरुआ इंडस्ट्रियल एरिया में चेरी फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हर रोज की तरह काम चल रहा था। अचानक ही 5 मजदूर फैक्ट्री में बने केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए। इससे पहले की उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक सभी की मौत हो गई थी। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है।

घटना में जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें टिकटोली गांव के रहने वाले तीन भाई 40 वर्षीय रामनरेश, 35 वर्षीय रामावतार, 30 वर्षीय वीर सिंह के अलावा 40 वर्षीय गणेश और 28 वर्षीय गिरराज है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पांचों मजदूर एक साथ गड्ढे में कैसे गिर गए। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

CG : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव,…

Spread the loveतखतपुर।  बिलासपुर जिले के तखतपुर से लगे ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का काम करने आए एक युवक की…
पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी की लाश, फांसी के फंदे पर लटका मिला पति का शव, इलाके में फैली सनसनी

पति-पत्नी की मिली लाश : कमरे में मिली पत्नी…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच…
CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG : जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत…

Spread the loveजांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित…