• 04/09/2023

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर और सुकमा जिलों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में हुई बारिश का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि 1 जून 2023 से 3 अगस्त तक राज्य में 746 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त कई सारे सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।

अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर से 3.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है ।

एक ऊपरी साइक्लोन सर्कुलेशन अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का साइक्लोन स आंध्र प्रदेश और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में कई जगहों पर वर्षा की संभावना बन रही है ।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…