• 05/09/2023

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पानी की दो टंकियां, सड़क पर आ गया पानी का सैलाब

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पानी की दो टंकियां, सड़क पर आ गया पानी का सैलाब
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज मंगलवार को दो पानी की टंकी भरभराकर ढह गई। पानी टंकी गिरने से लाखों लीटर पानी सड़क पर आ गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि भिलाई के टाउनशिप इलाके में सेक्टर 4 में सुबह 6 बजे के आसपास अचानक एक पानी टंकी भरभराकर गिर गई, उसने बाजू में मौजूद दूसरी पानी टंकी को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से वह भी ढह गई। पानी टंकी के पास ही मौजूद बीएसपी के मेंटेनेंस ऑफिस के भी कुछ हिस्से को इस हादसे में नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक इन 18-18000 लीटर क्षमता की इन पानी टंकियों से सेक्टर 3 और सेक्टर 4 के 3000 घरों में पानी सप्लाई किया जाता था। इनके ढहने से 36 लाख लीटर पानी बह गया।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 4 इलाकें में स्थित ये दोनों पानी टंकिया काफी पुरानी और जर्जर स्थिति में थी लेकिन बीएसपी प्रबंधन की लापरवाहियों का नतीजा था कि यह हादसा हो गया। फिलहाल दोनों सेक्टरों में पानी सप्लाई की स्थिति बहाल करने के लिए काम शुरु कर दिया गया है।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…