• 07/09/2023

क्या खड़गे अपने बेटे को करेंगे निष्कासित? छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष से BJP ने पूछे 9 सवाल

क्या खड़गे अपने बेटे को करेंगे निष्कासित? छत्तीसगढ़ आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष से BJP ने पूछे 9 सवाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते सूबे की सियासत भी गरमाई हुई है। प्रदेश में वीवीआईपी नेताओं के दौरे भी शुरु हो गए हैं। आज गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी दो दिवसीय यात्रा पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। खड़गे को घेरने के लिए बीजपी ने अलग-अलग मामलों को लेकर उन पर सवालों के तीर छोड़े हैं। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने आज प्रेस वार्ता लेकर सनातन धर्म को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दल DMK के नेताओं द्वारा दी जा रही हेट स्पीच से लेकर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और शराबबंदी के मामले को लेकर सवाल किया है।

सरोज पाण्डेय के 9 सवाल

1.भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?

2.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जहर परोस रही है। राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे?

3.सनातन धर्म का अपमान करने करने वाले उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफ़ी मांगेंगे? क्या आप अपने बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?

4. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई ,क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?

5.आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा में बच्ची के साथ अनाचार हुआ, इस पर क्या आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनिया जी ने माफ़ी मांगी?

6.इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 2-3 बलात्कार और हत्या के मामले दर्ज हो रहे हैं। जशपुर में शिक्षिका के साथ अनाचार हुआ, मंदिर हसौद और देवेन्द्र नगर में में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफ़ी मांगेंगे?

7.छत्तीसगढ़ में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को बनाया है और भूपेश बघेल ने सुपर सीएम बनाया है क्या आपको पता है? अगर पता है तो बताएं कौन हैं सुपर सीएम?

8. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के विभाग से जुड़े अधिकारियों के घर से सोना डायमंड ,नगद बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं जगह-जगह भ्रष्टाचार की दुकान खुली है छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?

9. गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब ,अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?

 

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…