• 08/09/2023

एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, लॉकअप में फांसी के फंदे पर झूलता मिला

एयर होस्टेस की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, लॉकअप में फांसी के फंदे पर झूलता मिला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की रहने वाली एयरहोस्टेस की हत्या के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोपी विक्रम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली एयरहोस्टेस रूपल ओगरे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी विक्रम पुलिस लॉकअप में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस लॉकअप में आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया है। मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पैंट से ही फांसी का फंदा बनाया और उसमें ही लटककर अपनी जान दे दी।

रविवार को रूपल का शव अंधेरी के मोरल रोड पर स्थित एनजी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में पाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान सोसायटी के पास झाड़ियों से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया था। इस आधार पर पुलिस ने अगले ही दिन सोसायटी में हाउसकीपिंग का काम करने वाले 40 वर्षीय विक्रम अठवाल को गिरफ्तार किया था। अदालत ने विक्रम को 8 सितंबर तक पुलिस की कस्टडी में भेज दिया था। 24 वर्षीय एयरहोस्टेस इसी साल छत्तीसगढ़ से मुंबई शिफ्ट हुई थी।

पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि एयरहोस्टेस की हत्या की प्लानिंग उसने पहले से की थी। हत्या से तीन दिन पहले उसने बड़ा चाकू खरीदा था। हत्या के बाद उसने चाकू और खून से सने अपने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिया था। जिसके बाद वह घर चला गया।

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…