• 10/09/2023

भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरफील्ड, चीन की निकल जाएगी हवा

भारत बनाने जा रहा है यहां दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरफील्ड, चीन की निकल जाएगी हवा
Spread the love

गलवान झड़प के बाद से ही भारत और चीन के रिश्ते में तल्खी देखी जा रही है। एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच भारत ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत लद्दाख के न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र बनाएगा। भारत का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

यह एयर फील्ड 14000 फीट की ऊंचाई पर है। इस हवाई क्षेत्र के निर्माण में 218 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) इस क्षेत्र का निर्माण करेगा। इस लड़ाकू हवाई क्षेत्र के निर्माण से चीन को सीमा पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

लद्दाख के न्योमा में एयरफील्ड का निर्माण पूरा होने के बाद यहां से फाइटर जेट उड़ान भरने लगेंगे। इस हवाई पट्टी का उपयोग 1962 युद्ध के बाद से ही नहीं किया गया है। 2009 में इसे अपग्रेड करने का काम शुरू हुआ था। लेकिन यह फिर से बंद हो गया। अब एक बार फिर से इसका काम शुरू हो गया है।

इसके अलावा भारत द्वारा लद्दाख में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, सुरंग और फाइटर जेट बेस का निर्माण शामिल है। तकरीबन एक पखवाड़ा पहले BRO प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने कहा था कि 2 साल पहले बीआरओ उमलिंग ला दर्रे पर सबसे ऊंची सड़क बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। 15 अगस्त को BRO ने 19400 फीट की ऊंचाई पर लिकरू, मिगला और फुकचे को जोड़ने वाली सड़क का काम शुरू किया था। इस सड़क के निर्माण से किसी भी आपात स्थिति में भारत जल्द से जल्द अपने सैनिकों को तैनात कर सकेगा। भारत आपात स्थिति में जल्द से जल्द सैनिकों की तैनाती कर सकेगा।

Related post

Alert : यहां सुनामी आने की चेतावनी जारी, लद्दाख में लगे भूकंप के झटके

Alert : यहां सुनामी आने की चेतावनी जारी, लद्दाख…

Spread the loveइंडोनेशिया में तबाही मचाने के बाद अब भारत के लद्दाख में और सोलोमन द्वीप के पास भी शक्तिशाली भूकंप…
चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से 35 संक्रमित, जानिए कितना खतरनाक है

चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से…

Spread the loveचीन से निकले कोरोना ने दुनिया भर में जमकर तबाही मचाई है। अब चीन में एक और नया वायरस…
सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका ने जारी की वैश्विक चेतावनी, जानिए क्या कहा

सावधान.. आतंकी संगठन कर सकते हैं हमला, अल-जवाहिरी की…

Spread the loveअमेरिकी ड्रोन हमले में अलकायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी मारा गया है। अल-जवाहिरी की मौत के बाद से अलकायदा तमतमाया…