• 12/09/2023

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, दंतेश्वरी मैया की पूजा कर BJP ने शुरु की ‘परिवर्तन यात्रा’, कांग्रेस ने बताया फ्लाप शो

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, दंतेश्वरी मैया की पूजा कर BJP ने शुरु की ‘परिवर्तन यात्रा’, कांग्रेस ने बताया फ्लाप शो
Spread the love

केन्द्रीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम की खराबी की वजह से उनका प्लेन दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका। शाह आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे। इसके साथ ही दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में वे एक सभा को भी संबोधित करते। शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा को फ्लाप बताया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है कि दंतेवाड़ा में जनता के नहीं पहुंचने से अमित शाह का दौरा रद्द हो गया।

अमित शाह का दौरा होने के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दंतेश्वरी माई के दर्शन करने के बाद परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे।

आपको बता दें परिवर्तन यात्रा दो चरणों में शुरु होगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत आज दंतेवाड़ा से हुई। इसका समापन बिलासपुर में होगा। 16 दिन में यह यात्रा 1728 किलोमीटर का अपना सफर पूरा करेगी। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए इस परिवर्तन यात्रा में 45 आम सभा, 32 स्वागत सभा और 5 रोड शो का आयोजन किया गया है।

दो चरणों में हो रही इस परिवर्तन यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। इसके समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 2989 किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रत्येक विधानसभा में आम सभा का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के अलावा बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे।

Related post

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…
साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, 15 नवंबर…

Spread the love1. मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से दिनांक 15 नवम्बर 2026 से धान…