• 14/09/2023

INDIA गठबंधन ने एंकरों का किया बहिष्कार, 10 न्यूज चैनल के इन 14 एंकर्स के शो में नहीं होंगे शामिल

INDIA गठबंधन ने एंकरों का किया बहिष्कार, 10 न्यूज चैनल के इन 14 एंकर्स के शो में नहीं होंगे शामिल
Spread the love

विपक्षी गठबंधन INDIA ने टीवी चैनल के एंकरों का बहिष्कार का बड़ा फैसला किया है। गठबंधन के प्रवक्ता 10 न्यूज चैनल्स के 14 एंकरों के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गठबंधन का आऱोप है कि इन न्यूज एंकरों के शो में नफरत परोसी जाती है। उनके डिबेट शो हिन्दू-मुस्लिम पर ही आधारित होते हैं और विपक्षी गठबंधन के नेताओं को उसमें ज्यादा तरजीह नहीं दी जाती।

जिन न्यूज एंकरों का बहिष्कार किया गया है उनमें अर्णब गोस्वामी, सुधीर चौधरी, अमीश देवगन, चित्रा त्रिपाठी, रुबिका लियाकत, अमन चोपड़ा, अदिति त्यागी, गौरव सावंत, नविका कुमार, सुशांत सिन्हा, प्राची पराशर, आनंद नरसिम्महा, शिव अरुर और अशोक श्रीवास्तव हैं। ये सभी न्यूज एंकर अपने-अपने न्यूज चैनलों में अलग-अलग शो होस्ट करते हैं।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, “हर रोज शाम 5 बजे कुछ टीवी चैनल्स पर नफरत का एक बाजार सजाया जाता है। ऐसे में INDIA गठबंधन ने तय किया है कि ‘हम नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे’ हमारा उद्देश्य है ‘नफरत मुक्त भारत’ जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA”

Related post

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की…

Spread the loveरायपुर: शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप…
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में…