• 14/09/2023

CG: 13 खाद्य निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी, देखिए सूची

CG: 13 खाद्य निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी, देखिए सूची
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 20 फरवरी 2022 को आयोजित खाद्य निरीक्षक परीक्षा के आधार पर 28 अप्रैल 2022 को जारी मेरिट सूची में चयनित 13 अभ्यर्थियों के नियुक्ति तथा पदस्थापना आदेश आज संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी कर दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर, वेतन मेट्रिक्स लेवल 7 (28700-91300) तथा नियमानुसार राज्य शासन द्वारा देय भत्तों पर उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 03 वर्ष की परिवीक्षा पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उल्लेखित शर्तो पर नियुक्ति किया जाकर पदस्थापना की गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से 10 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त मान जाएगा।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…