• 15/09/2023

Video: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुआ ऐसा.. शॉक्ड रह गए सब, वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

Video: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुआ ऐसा.. शॉक्ड रह गए सब, वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार
Spread the love

पत्रकारों को फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर महिला पत्रकारों के लिए कई बार परिस्थितियां बेहद अजीब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला स्पेन के मैड्रिड में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुआ। एक महिला पत्रकार को गलत तरीके से छूने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

एक स्पेनिश टीवी पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी उसी दौरान एक व्यक्ति पीछे से उनके पास आया। उस व्यक्ति ने महिला के शरीर के पिछले हिस्से पर गलत तरीके से हाथ रखकर उससे पूछा कि वह किस चैनल के लिए रिपोर्टिंग करती है। हालांकि महिला पत्रकार ने अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी। एंकर इस घटना को दैखकर हैरान रह गए, उन्होंने महिला पत्रकार से पूछा, ”ईसा, आपको बीच में रोकने के लिए मुझे माफ कर दीजिए… लेकिन क्या उसने आपके बट को छुआ था?”

महिला पत्रकार ने हां में इसका जवाब दिया। जिसके बाद एंकर ने कहा कि उस शख्स को कैमरे के सामने लेकर आए। एंकर ने कहा, ”क्या आप कृपया उस आदमी को मेरे सामने रख सकती हैं। इस बेवकूफ आदमी को मेरे सामने रखो।” इसके बाद रिपोर्टर ने उस व्यक्ति से कहा कि आप पूछना चाहते हैं कि हम किस चैनल से हैं? आपने मेरे बट को छुआ? मैं एक लाइव शो कर रही हूं और काम कर रही हूं।

उस व्यक्ति ने इससे इंकार किया और अबकी बार वह उसके बालों को छूते चला गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मैड्रिड पुलिस ने ऑन एयर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में टीवी चैनल ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आक्रामकता को अस्वीकार करता है और रिपोर्टर के लिए अपना समर्थन व्यक्त करता है।

Related post

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य…

Spread the loveरायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज जगदलपुर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन…
CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने 5 साल पूरे होने पर दी थी पार्टी…गाना गाते समय हार्ट-अटैक से हुई मौत…

CG : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति ने…

Spread the loveबिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…
शराब घोटाले के ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत, 10-10 लाख के मुचलके पर मिली नियमित जमानत

शराब घोटाले के ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को…

Spread the loveबिलासपुर। चर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने चार आरोपियों को नियमित जमानत दे…