• 17/09/2023

कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के साथ वीडियो वायरल, बीजेपी बोली- कांग्रेस ने 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटा, विधायक की सफाई- मैं पैसे की तरफ देख भी नहीं रहा

कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के साथ वीडियो वायरल, बीजेपी बोली- कांग्रेस ने 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटा, विधायक की सफाई- मैं पैसे की तरफ देख भी नहीं रहा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। वीडियो चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का है। वीडियो में कांग्रेस विधायक नोटों के बंडल के करीब बैठे दिख रहे हैं। 15 सेकंड के इस वीडियो में नोटों के कई बंडल एक बिस्तर पर रखा हुआ है और विधायक उसके करीब एक सोफे पर बैठे हैं। विधायक के अलावा वहीं कई और लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं, जिनसे विधायक बात कर रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति उनका ये वीडियो बना रहा है। बीजेपी महामंत्री ओपी चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाया है।

ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जाँच के लिये CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी?? या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी??”

चौधरी ने आगे लिखा, “ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव। अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। विधायक बनने से पहले वे गरीब थे भी। प्रधान मंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं। बाप दादा और खुद बैल चराते भी थे, जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखिये सामने रखे नोटों की गड्डी….कांग्रेस जवाब देने लायक नहीं रह गयी है…पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है। कांग्रेसी भ्रष्टाचार की संस्कृति और माफियाराज…. फ़्लाई एश, रेत, कोयला, शराब…सब में है माफियाराज …”

कांग्रेस विधायक ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिसने वीडियो डालने वाला ही बता सकता है। न मैं पैसे की तरफ देख रहा, न पैसे की तरफ मेरा ध्यान है.. मैं बैठा हूं और मुझे बताया जा रहा है। जब मुझे टिकट मिला था तब भी एक वीडियो वायरल हुआ था और कहा गया था कि रामकुमार यादव ने समर्थन दे दिया पैसा लेकर। अगर हवाई जहाज के सामने रामकुमार यादव खड़ा हो और फोटो खींच दिया जाए तो ये हवाई जहाज राम कुमार यादव का हो जाएगा क्या?

 

Related post

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…