• 17/09/2023

Police Big Action: छात्रा का दुपट्टा खींचने वालों का एनकाउंटर, 2 के पैर में लगी गोली

Police Big Action: छात्रा का दुपट्टा खींचने वालों का एनकाउंटर, 2  के पैर में लगी गोली
Spread the love

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में छात्रा की मौत के बाद पुलिस गिरफ्त से भाग रहे मनचलों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मनचलों ने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की थी और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। एनकाउंटर में दो शोहदे फैसल और शाहबाज के पैर में गोली लगी। वहीं भागते वक्त गिरने से तीसरे बदमाश का पैर टूट गया।

मामला शनिवार का है। 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान रास्तें में बाइक सवार 3 मनचले पहुंचे और उसका दुपट्टा खींचने लगे। मनचलों की इस हरकत से छात्रा का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में छात्रा की मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने रायफल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। तीनों बदमाशों का इलाज बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि तीनों बदमाश पहले भी उनकी बेटी को छेड़ा करते थे। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी लेकिन उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि जिस बाइक ने छात्रा को कुचला है वह भी उन शोहदों के दोस्त की थी।

Related post

शहीद किसी एक परिवार या समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शहीद किसी एक परिवार या समाज के नहीं, पूरे…

Spread the loveरायपुर। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले छत्तीसगढ़ के वीर शहीद कौशल यादव…
CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुब्बारा, मंजर देख फैली दहशत

CG – कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान…

Spread the loveकोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया की एक कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से…
CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ…

Spread the loveदुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी/पीपर छेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में शनिवार को जन्मदिन मनाने पहुंचे…