• 18/09/2023

छत्तीसगढ़ में 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ में 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आऱोपी युवक को धर दबोचा है।

घटना मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला घर के बरामदे सो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बल्लू टंडन वहां पहुंचा औऱ महिला से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी की हरकत से महिला जाग गई और उसने उसका विरोध किया।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बल्लू टंडन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377 का अपराध दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम गोड़खाम्ही बेड़ापारा के एक खेत से गिरफ्तार किया।

Related post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी,…

Spread the loveसूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद पंचायत प्रेमनगर की ग्राम पंचायत पार्वतीपुर जिले में एक आदर्श…
सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक…

Spread the love  दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के…
मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध :…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के…