• 18/09/2023

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप

Gang Rape: छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर जिले का है यहां एक आदिवासी महिला को शराब पिलाकर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला 13 सितंबर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आदिवासी महिला मजदूरी के लिए गई हुई थी। देर शाम वह काम से लौट रही थी उसी दौरान वहां रहने वाले तीन लोग दुकाल बैगा, अशोक कुमार यादव और सियाराम तिर्की ने उसे रोका। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी उसे शराब पीने के लिए कहने लगे। पहले तो उसने मना किया लेकिन जब से जिद करने लगे तो वो मान गई।

आरोप है कि आरोपियों ने उसे इस कदर शराब पिलाई कि वह नशे में धुत्त हो गई। जिसके बाद तीनों आऱोपियों ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। होश में आने के बाद महिला घर पहुंची औऱ परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ उसने बेलगहना थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Related post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी,…

Spread the loveसूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद पंचायत प्रेमनगर की ग्राम पंचायत पार्वतीपुर जिले में एक आदर्श…
सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक…

Spread the love  दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के…
मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध :…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के…