• 19/09/2023

देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, पॉलीथीन से जगह-जगह जलाया, दो गिरफ्तार

देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, पॉलीथीन से जगह-जगह जलाया, दो गिरफ्तार
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर से घरेलू विवाद में सनसनीखेज कांड अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां आपसी रिश्तों में विवाद ऐसा बढ़ा कि जेठानी अपनी ही देवरानी की जान की दुश्मन बन बैठी। देवरानी को सबक सिखाने के लिए उसने रुह कंपा देने वाला एक कांड कर दिया। जेठानी ने देवरानी के प्राइवेट पार्ट में लाल और हरी मिर्च डाल दी। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने जलती हुई पॉलीथीन से देवरानी के शरीर को जगह-जगह जला दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी जेठानी और उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। बोरानाडा थाना पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: न्यूड फोटो-वीडियो: इंस्टाग्राम में युवती ने पोस्ट की अपनी और रिश्तेदारों के न्यूड फोटो, बेडरुम के वीडियो भी डाली, लाइक-कमेंट पाने तोड़ी सारी सीमा

बोरानाडा एसीपी नरेन्द सिंह देवड़ा ने मीडिया को बताया कि दोनों महिलाएं को घर नजदीक ही तकरीबन दो सौ मीटर की दूरी पर है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को देवरानी उलाहना देने जेठानी के घर गई थी। कुछ देर बाद जेठानी अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे को लेकर देवरानी के घर पहुंच गई।

उस दौरान घर मौजूद बच्चों ने बताया कि उनकी मां सो रही है। दोनों घर के अंदर पहुंचे। भतीजे ने चाची को पकड़ा और जेठानी ने लाल और हरी मिर्च का पाउडर देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इतना ही नहीं उसने पॉलीथीन जलाकर उसके पूरे शरीर को दाग दिया। महिला दर्द से चीखने लगी। जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पड़ोसियों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

मुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान

Spread the loveमुख्यमंत्री के सुशासन में खुशहाल हो रहे किसान जशपुर में सहकारी समितियों के माध्यम से किफायती दरों पर मिल…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love0-विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर–मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी…
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल,…

Spread the loveरायपुर--राज्यपाल  रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते…