• 19/09/2023

देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, पॉलीथीन से जगह-जगह जलाया, दो गिरफ्तार

देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च, पॉलीथीन से जगह-जगह जलाया, दो गिरफ्तार
Spread the love

राजस्थान के जोधपुर से घरेलू विवाद में सनसनीखेज कांड अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां आपसी रिश्तों में विवाद ऐसा बढ़ा कि जेठानी अपनी ही देवरानी की जान की दुश्मन बन बैठी। देवरानी को सबक सिखाने के लिए उसने रुह कंपा देने वाला एक कांड कर दिया। जेठानी ने देवरानी के प्राइवेट पार्ट में लाल और हरी मिर्च डाल दी। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने जलती हुई पॉलीथीन से देवरानी के शरीर को जगह-जगह जला दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी जेठानी और उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। बोरानाडा थाना पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: न्यूड फोटो-वीडियो: इंस्टाग्राम में युवती ने पोस्ट की अपनी और रिश्तेदारों के न्यूड फोटो, बेडरुम के वीडियो भी डाली, लाइक-कमेंट पाने तोड़ी सारी सीमा

बोरानाडा एसीपी नरेन्द सिंह देवड़ा ने मीडिया को बताया कि दोनों महिलाएं को घर नजदीक ही तकरीबन दो सौ मीटर की दूरी पर है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को देवरानी उलाहना देने जेठानी के घर गई थी। कुछ देर बाद जेठानी अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे को लेकर देवरानी के घर पहुंच गई।

उस दौरान घर मौजूद बच्चों ने बताया कि उनकी मां सो रही है। दोनों घर के अंदर पहुंचे। भतीजे ने चाची को पकड़ा और जेठानी ने लाल और हरी मिर्च का पाउडर देवरानी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इतना ही नहीं उसने पॉलीथीन जलाकर उसके पूरे शरीर को दाग दिया। महिला दर्द से चीखने लगी। जिसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पड़ोसियों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

Related post

सुशासन तिहार 2026: गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार 2026: गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला…

Spread the love0-प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी गई चाबी, किसानों को केसीसी और हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित 0-जनसमस्या निवारण शिविर…
छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का ऐलान, AICC ने जारी की नई सूची

छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का ऐलान, AICC…

Spread the loveरायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों…
CG – पत्नी को I LOVE YOU बोलने पर साले ने जीजा को दी ये खौफनाक सजा, इलाके में फैली सनसनी

CG – पत्नी को I LOVE YOU बोलने पर…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम परसाही के रहने वाले…