• 21/09/2023

Gang Rape: ASP दफ्तर के नीचे नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gang Rape: ASP दफ्तर के नीचे नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। खबर राजधानी रायपुर से है। यहां मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग से 3 लोगों ने गैंगरेप किया। इसी मल्टीलेवल पार्किंग में जिले के आला पुलिस अधिकारियों में से एक एडिशनल एसपी का दफ्तर है।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके दोस्तों से मिलने के लिए जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंची थी। नाबालिग का बॉयफ्रेंड किसी काम की वजह से उसे वहीं छोड़कर कहीं चला गया था। इसी बीच उसके दोस्तों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बॉयफ्रेंड के दोस्त उसे गार्ड रुम ले गए थे। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती गोलबाजार थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम गौरव राज, सिकंदर जैन औऱ अविनाश बेहरा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मल्टीलेवल पार्किंग का ठेका संभालते हैं।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…