• 21/09/2023

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में किस राजनीतिक साजिश का किया जिक्र, जानिए

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में किस राजनीतिक साजिश का किया जिक्र, जानिए
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले यहां बीजेपी और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के जमघट लगने लगे हैं। बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास दुर्ग पहुंचे। वहीं दुर्ग जिले के भिलाई में कांग्रेस के महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी शामिल हुई। जयंती स्टेडियम में आयोजित सम्मेलन में उऩ्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया जब प्रधानमंत्री रहते हुए उन्हें एक महिला ने डांट लगाई। इसके साथ ही उन्होंने देश में चल रही राजनीतिक साजिश का जिक्र करते हुए जनता को आगाह किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे गर्व होता है कि भिलाई स्टील प्लांट का उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। यह देश के समक्ष एक उदाहरण है। भिलाई आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

राजीव गांधी को एक महिला ने लगाई डांट

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 12-13 साल की थी। मैं अपने पिता राजीव गांधी के साथ अमेठी गई थी। जब हम अमेठी के एक गांव पहुंचे तो हमने ग्रामीणों से बात करनी शुरू की। अचानक एक महिला खराब सड़कों की शिकायत करते हुए मेरे पिता को डांटने लगी। मैंने अपने पिता से पूछा कि आपको बुरा नहीं लगता? इस पर वह बोले कि मैं अपना काम कर रहा हूं। यह जनता का काम है कि वह मुझे मेरे काम की याद दिलाए। यह उस समय की राजनीति है जब प्रधानमंत्री तक को अहसास होता था कि जनता के प्रति जवाबदेही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 40 साल के बाद जब मैं उत्तर प्रदेश में काम कर रही थी। एक महिला खाना बना रही थी। महिला का कहना था कि उसके पास सिलेंडर भरवाने के लिए पैसे नहीं हैं। उसने बेरोजगारी की भी शिकायत की। उसने अपने मोहल्ले की दुर्दशा बताई कि कैसे यहां सड़कें नहीं हैं, बिजली नहीं है, वगैरह वगैरह। लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मोदी के दोस्तों की एक दिन की कमाई 1600 करोड़ और किसान की 27 रुपये

प्रियंका ने कहा कि आज बेरोजगारी, अच्छी सड़कों और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की बातें नहीं हो रही हैं। इसके पीछे गहरी राजनीतिक साजिश है आपका ध्यान भटकाया जाएगा ताकि आप सवाल नहीं उठा सकें कि दिल्ली में जी20 का आयोजन किया गया जिसमें 27000 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 20,000 करोड़ रुपये नई संसद के निर्माण में खर्च किए गए। प्रधानमंत्री ने 8-8 हजार करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे हैं। उसमें उड़कर जाते हैं लेकिन वे आपको ये जवाब नहीं दे पाते कि सड़कें टूटी क्यों है, आपके घर में रोजगार क्यों नहीं आ रहा, महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई है। आपकी कमर तोड़ी जा रही है। इस देश का किसान 27 रुपये प्रतिदिन कमा रहा है। ये जवाब ने दे पाते कि उनके कारोबारी दोस्त एक दिन में 1600 करोड़ रुपये कैसे कमा रहे हैं।

 

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…