• 21/09/2023

Breaking: रायपुर में 2.77 करोड़ से ज्यादा की चांदी पकड़ाई, 3 हिरासत में

Breaking: रायपुर में 2.77 करोड़ से ज्यादा की चांदी पकड़ाई, 3 हिरासत में
Spread the love
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होना है। चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन तीन करोड़ की चांदी पकड़ी है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक सदर बाजार में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन को चेकिंग के लिए रुकाया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संजय अग्रवाल, नाहर सिंह एवं रामकुमार सिंह बताया। तीनों उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले हैं।
गाड़ी की चेकिंग के दौरान अलग-अलग बैग और बोरी में 355 किलोग्राम चांदी के जेवरात मौजूद थे। जिसकी कीमत दो करोड़ सतहत्तर लाख बावन हजार सात सौ नवासी (2,77,52,789) रुपये हैं। पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनसे वैध दस्तावेजों की मांग की गई। लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

Related post

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा,…

Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती…
राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता, 114 जेट पर बातचीत जारी

राफेल में लगेंगे भारतीय हथियार! फ्रांस बोला- निकालेंगे रास्ता,…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है. भारत 114…
UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, 15 अक्टूबर से नया नियम

UP में खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट,…

Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। नवरात्र के बाद करवाचौथ, अहोई अष्टमी,…