• 23/09/2023

UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- POK खाली करो

UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- POK खाली करो
Spread the love

भारत ने यूनाइटेड नेशन की 78 वीं असेंबली में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। भारत ने पाकिस्तान को अवैध कब्जा खाली करने और मुंबई हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। दरअसल कल शुक्रवार 22 सितंबर को एक बार फिर से कश्मीर राग अलापा था। पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर उह हक काकर ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर पर प्रस्ताव पास करने और वहां सैन्य हस्तक्षेप की मांग की थी।

जिस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तुरंत अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र पाक अधिकृत कश्मीर को खाली करे। पटेल ने आगे कहा, “तकनीकी कुतर्क में उलझने के बजाय हम पाकिस्तान से मुंबई आतंकवादी हमलों के अपराधियों के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने का मांग करते हैं, जिनके पीड़ित 15 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को 3 कदम उठाने की जरुरत है। पहला- पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोकना और उसके बुनियादे ढांचे को बर्बाद करे। दूसरा- पाकिस्तान अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्रों को खाली करे। तीसरा- अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर और लगातार हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोके।

पेटल गहलोत ने कहा, “पाकिस्तान जब दूसरों के आंतरिक मामलों में झांक रहा है तो उसे अपने देश में घोर मानवाधिकार उल्लंघनों को पहले देखे और इसे तुरंत बंद करना चाहिए।” उन्होंने कहा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ प्रणालीगत हिंसा का एक ज्वलंत उदाहरण अगस्त 2023 में पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले के जारनवाला में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई क्रूरता थी, जहां कुल 19 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों विशेषकर हिंदू सिख और ईसाइयों की महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी तबादला सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों…
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण

मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर परसगढ़ी में शुक्रवार को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और विकास का अनूठा संगम देखने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना सतीश थौरानी के…