• 26/08/2026

Special Train :रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

Special Train :रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा, दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन
Spread the love

रायपुर. रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए 27 से 29 अगस्त 2026 तक दुर्ग और रायगढ़ के बीच तीन फेरे रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इससे दुर्ग, भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़ सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी.

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल (Durg-Raigarh 08834 Passenger Special) दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, कुम्हारी, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया और अन्य स्टेशनों से होकर रायगढ़ पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल (Raigarh-Durg Passenger Special 08833) रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे, रायपुर रात 12:40 बजे पहुंचेगी और अगले दिन तड़के 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे. इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं. रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा देने में मदद मिलेगी.

Related post

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये अब कितना मिलेगा डीए, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर्स का लाभ…

ब्रेकिंग : इन पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, जानिये…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें…
ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने में हुए शिक्षकों के तबादले, देखें आदेश

ट्रांसफ़र ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के आपसी स्थानांतरण को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया…
Aaj ka Panchang 26 August 2026: ओणम पर करें भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल

Aaj ka Panchang 26 August 2026: ओणम पर करें…

Spread the loveAaj ka Panchang 26 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…