• 04/10/2023

मोदी सरकार ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में की कटौती, अब इन्हें 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

मोदी सरकार ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में की कटौती, अब इन्हें 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
Spread the love

मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जा रही सब्सिडी की राशि प्रति एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। आज 4 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें यह निर्ण लिया गया। कैबिनेट के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है, जिससे उन्हें 600 में सिलेंडर मिलेगा।

अऩुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की भी मंजूरी दे दी है। इस यूनिवर्सिटी पर 889 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने केंद्रीय टर्मरिक बोर्ड बनाने की भी मंजूरी दी है।

आपको बता दें दो दिन पहले चुनावी राज्य तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये दोनों घोषणाएं की थी। भारत हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके निर्यात के लिए सरकार ने 8400 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

Related post

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला…
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की…

Spread the loveरायपुर: शहरों का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप…
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय….

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले, CM साय की…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में…