• 04/10/2023

मोदी सरकार ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में की कटौती, अब इन्हें 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर

मोदी सरकार ने LPG गैस सिलेंडर के दाम में की कटौती, अब इन्हें 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
Spread the love

मोदी सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जा रही सब्सिडी की राशि प्रति एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है। आज 4 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें यह निर्ण लिया गया। कैबिनेट के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है, जिससे उन्हें 600 में सिलेंडर मिलेगा।

अऩुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने की भी मंजूरी दे दी है। इस यूनिवर्सिटी पर 889 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने केंद्रीय टर्मरिक बोर्ड बनाने की भी मंजूरी दी है।

आपको बता दें दो दिन पहले चुनावी राज्य तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये दोनों घोषणाएं की थी। भारत हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके निर्यात के लिए सरकार ने 8400 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

Related post

ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने…

Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए…
Aaj ka Panchang 28 October 2026: कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

Aaj ka Panchang 28 October 2026: कार्तिक कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 28 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष, सिंह और वृश्चिक समेत इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दान

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: मेष, सिंह और…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 28 October 2026: आज मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए तरक्की, धन लाभ…